निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरने से हादसाः एक बालिका की मौत, दूसरी घायल; ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Aug 16, 2025 - 07:13
Aug 16, 2025 - 10:01
 0
निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरने से हादसाः  एक बालिका की मौत, दूसरी घायल; ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

उदयपुर, (राजस्थान/ मुकेश मेनरिया) उदयपुर के कोटड़ा उपखंड क्षेत्र के पाथरपाडी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन पीएम श्री स्कूल भवन के पास खेल रही दो बालिकाओं पर छज्जा गिर गया।

इस हादसे में एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बालिका को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल बालिका को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए गुजरात स्थित अस्पताल ले गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................