आयुष्मान आरोग्य मंदिर योग प्रशिक्षक डार्विन ने कराया योग
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्यान आरोग्य मंदिर खेडा मंगल सिंह योग प्रशिक्षिका डार्विन ने लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुर में योग सत्र का आयोजन किया ।
योग सत्र में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी आदि प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार, योगिक मूवमेंट्स, चक्रासन हलासन उत्तानपादासन सर्वांगासन शीर्षासन सहित समस्त फिजियोलोजिकल, फ्रिजिकल एवं साइकोलोजिकल तनाव को दूर करने के अभ्यास कराए। आहार में देशी गोमाता का दूध लेने की प्रेरणा दी, नीम गिलोए आँवला ऐलोवेरा हल्दी तुलसी एवं व्हीटग्रास में विद्यमान औषधीय गुणों की जानकारी प्रदान की ।
योग सत्र की समाप्ति पर प्रधानाध्यापिका विनोद कुमारी ने कहा कि योग शरीरिक एवं मानसिक रूप से समृद्ध बनाता है । इसलिए योग हमें नियमित रूप से करना चाहिए । इस अवसर पर ललिता मीना अरविंद कुमार ललित मेहरा दीक्षा प्रिया मीना पूजा अंजू टीना सविता विद्यालय छात्र छात्राएँ एवं अध्यापक अध्यापिकाएं मोजूद रहे ।


