बारावफात व अन्न चतुर्थी, मद्देनजर रखते थाना परिसर सीएलजी शांति समिति बैठक हुई आयोजित
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ थाना परिसर में बारावफात व अन्न चतुर्थी त्योहारों को लेकर शान्ति सहमति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार आचार्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।थाना क्षेत्र तखतगढ़ से एक किलोमीटर दूर बांध स्थित पर गणेश चतुर्थी की प्रतिमा स्थापना होगी। साथा ही बारावफात के जुलूस जामा मस्जिद से होते हुए मैन बाजार से पोस्ट आफिस गली हज़रत इस्माईल सा वली की दरगाह होते हुए वापस जामा मस्जिद संपन्न होगा , थाना प्रभारी ने हिन्दू - मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुख्य मार्ग की जानकारी ली
थाना प्रभारी आचार्य ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान विवाद करने वालो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित कर
सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए
पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि त्योहार के दिन पुलिसकर्मियों और उपनिरीक्षकों की विशेष तैनाती की जाएगी।सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनरूप सुथार, गजेंद्र सिंह राठौड़, मुस्लिम कमेटी सदर दिन मोहम्मद सिलावट, भवर सिंह राठौड़, ताज मोहम्मद नियाघर, फतेह मोहम्मद मोयला, कन्हैयालाल घाची, थाना स्टाफ गन मौजूद रहे