उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने नारायणी माता के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
श्री सेन जी महाराज के वार्षिक पद-यात्रा महोत्सव में शिरकत कर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया
उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर समाज के हर वर्ग के उत्थान और संतजन की प्रेरणाओं पर चलकर ‘निरामय और समृद्ध राजस्थान’ के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को मूर्त रूप प्रदान करने में हमारी युवा पीढी की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि नारायणी माता धाम में देश के विभिन्न स्थानों से बडी संख्या में श्रृद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल मनुष्य में सकारात्मकता की भावना पैदा करते हैं।
उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव लाने में शिक्षित बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है तथा कोई भी समाज बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित कर ही सही मायने में उन्नति कर सकता है। वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ रही है तथा बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय नारायणी धाम के अध्यक्ष विनोद खरेल, दुर्गादास करेड़ा, हरिराम, कन्हैयालाल सैन सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन मौजूद रहे।

