विधायक रमेश खींची ने क्षेत्र में अधिकारियों के साथ खराब हुई फसल किया निरीक्षण
कठूमर (दिनेश लेखी) विधानसभा क्षेत्र की तेरह ग्राम पंचायतो का शनिवार विधायक रमेश खींची प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने से खराब हुई फसलों का निरीक्षण कर जायजा लिया। मौके पर पीड़ित किसान ने बताया कि पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाजरे व ज्वार की फसल 80 से 90% पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान हुए गांव में क्षेत्रीय विधायक द्वारा किसानों के साथ खेतों में जाकर फसल का जायजा लिया गया।
इस मौके पर विधायक खींची ने किसानों से बातचीत की और मौके पर ही तहसीलदार को गिरदावरी के निर्देश दिए। उन्होंने फसल खराबी की रिपोर्ट जल्द सरकार को भेजने को कहा। प्राकृतिक आपदा के समय सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर हालात बताएंगे ओर वहीं पीड़ित किसानों को फसल खराब मुआवजा दिलाया जायेगा।लगातार बारिश के कारण बाजरे की फसल गलने लगी है।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, कठूमर तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान संजय खींची, गोपेश भारद्वाज, जिला पार्षद मुन्नी देवी खोंखर, बेरका सरपंच कल्लू चौधरी सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।