लायंस क्लब ब्रज ने किया शिक्षकों का सम्मान
भरतपुर, (विष्णु मित्तल) लायंस क्लब ब्रज भरतपुर की इकाई लायंस क्लब ब्रज भरतपुर ने आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संतोष कटारा जिला महामंत्री आदर्श विद्या मंदिर समिति भरतपुर एवं चार्टर प्रेसिडेंट पीएमजेएफ लायन रामकुमार गुप्ता रहे, इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 12 शिक्षक प्रहलाद सिंह फौजदार, रामप्रसाद कश्यप, संतोष चतुर्वेदी, राहुल सिंह, धीरज चौधरी, सौरभ राजपूत, अनीता शर्मा, अनीता गोयल, रचना देवी शर्मा, हेमलता, प्रभा गुप्ता, को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। सचिव सुबोध आर्य ने बताया कि समारोह की शुरुआत मोनिका गुप्ता ने ध्वज बंदना एवं राष्ट्रगान के साथ शुरुआत की एवं कार्यक्रम संयोजक विपिन अग्रवाल एवं एमजेएफ लायन पूर्व अध्यक्ष सतीश मित्तल रहे , क्लब कोषाध्यक्ष योगेश गोयल द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिका व मुख्य अतिथियों को उपहार भेंट किए।

