अवैध परिवहन व अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग की उदयपुरवाटी क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
वन विभाग की क्षेत्र में अवैध परिवहन और अवैध खनन के विरुद्ध शुक्रवार को कार्यवाही की गई I क्षेत्रीय वन अधिकारी उदयपुरवाटी धर्मवीर मील मय स्टाफ द्वारा 12.09.2025 को वन क्षेत्र दीपपुरा से अवैध खनन करने पर एक जेसीबी एवं बिना टीपी के हरी लकड़ियों के परिवहन करने पर एक पिकअप को जप्त किया गया।
जेसीबी चालक गोरधन s/o जगमाल सिंह निवासी मावंडा एवं पिक अप चालक अजय s/o सुभाष चंद निवासी चारा का वास के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है l तथा उक्त मामलो का अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ जारी है I उक्त कार्यवाही में शाहरुख ख़ान वनपाल ,मनीष वन रक्षक ,अमर सिंह वन रक्षक ,विनोद यादव वन रक्षक ,सुरेश कौर वन रक्षक ,मनोज खरबास वन रक्षक व अजय कुमार उपस्थित रहे I