जहाजपुर कॉलेज की बेटियां सीख रही डिजिटल और दमदार आत्मरक्षा के गुर

Sep 17, 2025 - 13:41
 0
जहाजपुर कॉलेज की बेटियां सीख रही डिजिटल और दमदार आत्मरक्षा के गुर

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) आजकल आत्मरक्षा सिर्फ मुक्कों और दांव-पेंच तक सीमित नहीं रही, बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर भी लड़कियों की सुरक्षा की ढाल तैयार हो रही है। राजकीय कन्या महाविद्यालय जहाजपुर में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दूसरे सप्ताह की शुरुआत महिला पुलिस कार्मिक गुड्डी जाट ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ की।

गुड्डी जाट ने छात्राओं को आत्मरक्षा के पारंपरिक गुर तो सिखाए ही, साथ ही डिजिटल सुरक्षा कवच भी थमाया। उन्होंने राजस्थान पुलिस का राजकोप सिटिजन ऐप डाउनलोड करने से लेकर उसके इस्तेमाल तक की लाइव डेमो दी। छात्राओं को बताया कि किस तरह मोबाइल की एक क्लिक से संकट की घड़ी में पुलिस तक मदद पहुंच सकती है।

पुलिस कार्मिक ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 112, 1090, 1098, 1091 और 102 के बारे में विस्तार से समझाया और ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ की तैनाती से भी अवगत कराया। गुड्डी जाट ने कहा – “आज की लड़की को न सिर्फ हाथों से, बल्कि मोबाइल से भी सशक्त बनना होगा।”

केंद्र प्रभारी सुनीता देवी मीणा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बेटियां आत्मविश्वास से भरी रहेंगी। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................