सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अलावड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर हुआ आयोजित

Sep 17, 2025 - 13:51
 0
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अलावड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर हुआ आयोजित

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा पर्व अलावडा में प्रातः मुख्यमंत्री भजनलाल के आने की सूचना पर प्रातः आठ बजे उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार मीणा तहसीलदार अंकित गुप्ता व पुलिस पंचायतीराज विभाग के अधिकारीयों ने आकर तैयारी शुरू करवा दी। लेकिन उनके नहीं आने की सूचना पर सभी तैयारी धरी रह गई।वंही कस्बे में कई दिनों से बंद सफाई कार्य को आनन फानन में शुरू करवा मुख्य मार्ग के आसपास की गंदगी को जेसीबी मशीन से हटवाया गया।

वंही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सेव पखवाड़े के उपलक्ष्य में साढ़े दस बजे से शिविर आरंभ हुआ जिसमें राजस्व, पंचायतीराज,चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। रामगढ़ में महिला स्वस्थ सशक्तीकरण अभियान के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखने के बाद मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी के साथ विधायक सुखवंत सिंह ने अलावडा में संचालित सेवा शिविर का अवलोकन किया और शिविर में पट्टा विभाजन,नाम दुरुस्तीकरण और दिव्यांग मुकेश प्रजापत को एपीएल से बीपीएल में चयन सहित मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत दस महिला पशुपालकों को बीमा पॉलिसी विधायक के हाथों वितरित कराई गई।इ स दौरान एसडीएम अनिल कुमार मीणा, तहसीलदार अंकित गुप्ता, विकास अधिकारी विजय भाल, सरपंच जुम्मा खान,आई एल आर रामेश्वर चौधरी, राकेश दुआ, पटवारी सोनू मीणा, सुनील अग्रवाल, सत्तार खान ,लोकेश यादव, विक्रम सिंह,डॉ तन्मय कुमार, पशु चिकित्सा डॉक्टर सुभाष वर्मा,आयुर्वेद चिकित्सक ओम प्रकाश चौधरी, अतुल सैनी, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मी मीणा, गौरव, शबनम, कृषि विभाग के एएओ रामगोपाल, राधेश्याम गुर्जर, महेंद्र यादव सहित महिला एवं बाल विकास अधिकारी, पैक्ट मैनेजर हितेश गेरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व रजत शर्मा सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................