राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जूसरी मण्डल के मिण्डकिया में पथ संचलन निकाला

Sep 28, 2025 - 13:35
 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जूसरी मण्डल के मिण्डकिया में पथ संचलन निकाला

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जूसरी मण्डल के मिण्डकिया में पथ संचलन रविवार को निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि संचलन गाँव के मुख्य मार्गो से होते हुए गंतव्य स्थान पर समापन हुआ। इस अवसर पर संघ के खंड व्यवस्था प्रमुख ने  बताया कि संघ की शाखा संस्कारो का केंद्र है शाखा में स्वंयसेवक द्वारा अपनी-अपनी भूमिका का निर्वाहन किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों से उत्साहपूर्ण वातावरण बनता है। श्रेष्ठ कार्य करने के लिए अनेक लोग साथ में लगे हैं ऐसा भाव सामूहिक कार्यक्रम से आता है। संघ की शाखा शक्ति पीठ है और दुनिया के लिए चमत्कार है। शारीरिक, बौद्धिक कार्यक्रम से व्यक्तित्व निर्माण होता है। केवल शरीर लाभ नहीं अपितु समाज के लिए संवेदनशीलता आती है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्य विस्तार व शाखा सुदृढीकरण के साथ साथ कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, समरसता, नागरिक शिष्टाचार एवं स्व आधारित व्यवस्था के निर्माण पर प्रकाश डाला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................