'गरबा की धुन पर झूमेगा राजगढ़' महोत्सव एक अक्टूम्बर को

Sep 28, 2025 - 13:37
 0
'गरबा की धुन पर झूमेगा राजगढ़' महोत्सव एक अक्टूम्बर को
प्रतिकात्मक छवि

राजगढ़ (अनिल गुप्ता)

नवरंग कला संस्कृति एंव ज्ञान दर्शन संस्थान के तत्वाधान में गरबा एंव डांडिया महोत्सव-2025 कस्बे के महालक्ष्मी गार्डन में एक अक्टूम्बर बुधवार को सांय 6 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय पुरुस्कार से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से गरबा डांडिया महोत्सव के 11 वर्ष पूर्ण होने पर इसे ओर बेहतर बनाये जाने को लेकर नवीनतम लुक दिया गया। इस बार प्रतियोगिता के अलावा दर्शको को लाइट इफेक्ट, बेहतरीन साउंड व सामूहिक गरबा की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिल सकेगी। इस महोत्सव में माँ नवदुर्गा की पूजा व तीन लक्की ड्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर है वही इसे लेकर लोगो मे भी उत्साह का माहौल है।  विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग समिति सदस्यों को सौंपी गई है। अवस्थी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक आयकर आयुक्त जेपी मीणा, आदिवासी सेवा संस्थान संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमरचंद फौजी, पंचायत समिति प्रधान भोरी देवी राठौड़, सहायक रजिस्ट्रार अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अतिथि शिरकत करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................