अनक्लेमड फाइनेंशियल एसेट्स के लिए 15 से 17 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

Oct 11, 2025 - 13:34
 0
अनक्लेमड फाइनेंशियल एसेट्स के लिए 15 से 17 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 10 अक्टूबर l भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा अन क्लेम फाइनेंशियल एसेट्स निस्तारण और वापसी के लिए अक्टूबर माह में पूरे देश में विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए प्राप्त निर्देशानुसार जिले में अनक्लेमड फाइनेंशियल एसेट्स के निस्तारण के लिए नगरपालिका क्षेत्र में (वर्तमान में संचालित शहरी सेवा शिविरों के साथ -साथ) 15 से 17 अक्टूबर 2025 को शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अग्रणी जिला प्रबंधक मोहन लाल मीना ने बताया कि आगामी दिनों में 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलेगा जिसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि अनक्लेमड फाइनेंशियल एसेट्स किसी भी बैंक जमा राशियों, इंश्योरेंस पॉलिसी, डिविडेंड, शेयर व म्यूचुअल फंड में निवेश से सम्बंधित हो सकती है। उन्होंने शिविरों में समस्त बैंक शाखाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शेड्यूल जारी किया गया है।जारी शेड्यूल के अनुसार 15 अक्टूबर को बर्डोद के नगरपालिका भवन एवं पावटा के राजकीय विद्यालय अहीर की बावड़ी,16 अक्टूबर को बानसूर के नगरपालिका भवन,  बहरोड़ के अटल सेवा केन्द्र रिवाली व विराटनगर के नगरपालिका भवन एवं कोटपूतली में नगर परिषद,  17 अक्टूबर को माढंन के नगरपालिका भवन एवं नीमराना के नगरपालिका भवन में शिविर आयोजित होंगे।उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इसके लिए एक केंद्रीयकृत बेवसाइट के माध्यम से उदगम पोर्टल भी शुरू किया गया है जिसका लिंक https://udgam.rbi.org.in के माध्यम से भी आम आदमी व अपने परिवार के व्यक्ति से सम्बंधित अन क्लेम फाइनेंशियल एसेट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आगामी 15,16 और 17 तारीख को विशेष केंप में समस्त केवाईसी के साथ उपस्थिति होकर अधिक जानकारी व अपने एसेट्स के निस्तारण के लिए दावा करने का लाभ उठायें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................