जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने किया राजगढ़ पुलिस थाने का निरीक्षण
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश राजगढ़ पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्हें पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने प्रत्येक पुलिसकर्मी से परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना, राजगढ़ थानाधिकारी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।