यूजीसी के काले नियमों के विरोध में सवर्ण समाज महुवा की बैठक आयोजित, 1 मार्च को महाआक्रोश रैली में दौसा पहुंचने का किया आवाहन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के बोहरा धर्मशाला में सवर्ण समाज की गुरुवार को यूजीसी के विरोध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें दौसा में आयोजित एक मार्च को यूजीसी के काले कानून के विरोध में गो बैक के लिए सवर्ण समाज महुवा द्वारा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई बैठक में दौसा से पधारे युवाओं की टीम महुवा पहुंची टीम में अनिल नीमला, नरेंद्र जोशी सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे सवर्ण समाज के लोगों ने गुरुवार को महुवा में दोसा मैं आयोजित महा आक्रोश रैली मैं सम्मिलित होने के लिए सवर्ण समाज के लोगों से जनसंपर्क किया। सवर्णसमाज के गणमान्य लोगों ने एक मार्च को यूजीसी एक्ट के खिलाफ दोसा के शेषनाथ महादेव मंदिर लालसोट रोड दौसा में होने वाली महा आक्रोश रैली मैं अधिक से अधिक संख्या में जाने का आश्वासन दिया।
बैठक में विजय शंकर बोहरा मोहनलाल तिवारी, डाक्टर विशंभर अवस्थी, हरिओम शर्मा हांडली, ताराचंद शर्मा, महेश आचार्य, जगदीश भारद्वाज, विष्णु पाराशर, राधामोहन हुडला , प्रवीण कुमार शर्मा रौतहडिया एडवोकेट विष्णु सिंह राजपूत, सतीश अग्रवाल, एडवोकेट ताराचंद अग्रवाल, मनमोहन तांबी, हरिमोहन खंडेलवाल, विनोद दीवली, गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहितसवर्ण समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सवर्ण समाज महुवा जिला दौसा के तत्वाधान 27 फरवरी शुक्रवार को शाम 6 बजे यूजीसी एक्ट के खिलाफ सर्वसम्मति से सवर्ण समाज की, बैठक अग्रवाल धर्मशाला पुरानी तहसील के पास महुवा में में रखी गई है। सवर्ण समाज से अपील है कि शाम 6 बजे अग्रवाल धर्मशाला पुरानी तहसील रोड महुवा में पहुंचने का कष्ट करें।