विधायक राजेंद्र मीणा से मिले पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी, शहीद स्मारक हेतु बजट आवंटन की मांग

Feb 26, 2026 - 18:56
 0
विधायक राजेंद्र मीणा से मिले पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी, शहीद स्मारक हेतु बजट आवंटन की मांग

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मीणा से जयपुर स्थित विधायक निवास पर भूतपूर्व सैनिक विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा खेड़ला बुजुर्ग में प्रस्तावित शहीद स्मारक निर्माण के लिए बजट आवंटन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेंद्र मीणा को अवगत कराया कि पूर्व में उनकी मांग पर आप द्वारा शहीद स्मारक निर्माण हेतु खेड़ला बुजुर्ग में 40 बीघा भूमि आवंटित करवाई जा चुकी है, जिसके लिए समस्त पूर्व सैनिक एवं क्षेत्रवासी उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। अब इस पावन कार्य को मूर्त रूप देने के लिए शीघ्र बजट स्वीकृति आवश्यक है।

 सैनिक प्रतिनिधियों ने विधायक राजेंद्र मीणा से कहा कि महवा तहसील के वीर शहीदों की स्मृति में एक भव्य एवं गरिमामयी शहीद स्मारक का निर्माण होने से स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस तथा अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर सभी शहीदों को एक साथ श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी। यह स्मारक न केवल वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा भी देगा। 

विधायक राजेंद्र मीणा ने सैनिकों के  प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शहीदों के सम्मान से जुड़ा यह विषय अत्यंत संवेदनशील एवं गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे शहीद स्मारक निर्माण के लिए आवश्यक बजट आवंटन हेतु राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी पहल करेंगे, ताकि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। “शहीदों का सम्मान — राष्ट्र का अभिमान” मैं शहीद स्थल बनने पर आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है