मकराना मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज, 230 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Feb 26, 2026 - 18:51
 0
मकराना मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज, 230 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के उमा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर की ओर से बुधवार को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय डॉ. नरेंद्र मीना की प्रथम पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें मकराना और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 230 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। ​शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। जिनमे ​डॉ. उमा मीना स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ​डॉ. समीर शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, ​डॉ. एन.के. सोनी हड्डी रोग विशेषज्ञ, ​डॉ. राशिद खान एनेस्थीसिया एवं जनरल सर्जरी विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। ​चेतन मीणा ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10 से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस शिविर में मरीजों की सीबीसी, शुगर, यूरिन, ब्लड प्रेशर और पल्स ऑक्सीमेट्री जैसी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। इसके अलावा अन्य जटिल जांचों पर विशेष रियायत दी गई और मरीजों को दवाइयों में भी भारी छूट प्रदान की गई।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा डॉ. नरेंद्र मीना की सेवा भावना को जीवित रखना है।
​चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को केवल उपचार ही नहीं दिया, बल्कि बेहतर जीवनशैली के लिए जागरूक भी किया। डॉ. उमा मीना और डॉ. सोनी ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज लेने की सलाह दी। शिविर में विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए मांग की है कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहने चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है