प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर सभा को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक आयोजित

Feb 26, 2026 - 19:57
 0
प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर सभा को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक आयोजित

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल मकराना की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक गुरुवार शाम 6 बजे शहर मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। यह बैठक विधानसभा प्रभारी नवनील गौड़ एवं प्रवासी प्रभारी जितेंद्र कौशिक के सानिध्य में संपन्न हुई। ​मंडल अध्यक्ष जे.के. इंदौरा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी को अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा प्रस्तावित है। इस सभा को सफल बनाने और मकराना से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इंदौरा ने बताया कि मकराना से कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था बसों के माध्यम से अजमेर कूच करेगा। ईस दौरान प्रत्येक बस के लिए समर्पित प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

प्रभारियों को बसों के रवानगी स्थल, समय और कार्यकर्ताओं की सूची संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा किट साथ रखने हेतु सभी प्रभारियों को पाबंद किया गया है। ​जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी नवनील गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति और उसकी रीति-नीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाए। वहीं, प्रवासी प्रभारी जितेंद्र कौशिक ने आगामी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और संगठनात्मक मजबूती हेतु आवश्यक सुझाव दिए। ​इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजू जांगिड़, मीडिया प्रभारी देवेश स्वामी, कार्यालय मंत्री श्रीभगवान काबरा, प्रवक्ता रामचंद्र मेघ, लक्ष्मण प्रजापत, सुरेन्द्र जाखड़ सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है