सरकारी टीचर ने किया सुसाइड: घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लगाया फंदा, स्कूल जाने का कहकर निकले थे

Feb 26, 2026 - 19:59
 0
सरकारी टीचर ने किया सुसाइड: घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लगाया फंदा, स्कूल जाने का कहकर निकले थे

भरतपुर सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला जिले के हलैना थाना के सरसैना गांव में शाम 4 बजे का है।

प्रधानाध्यापक प्रताप ने घर से एक किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि टीचर सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। शाम को जब ग्रामीणों ने जब शव को पेड़ से लटका देखा तो, उन्होंने टीचर प्रताप के परिजनों को सूचना दी।

  • पेड़ से लटककर की आत्महत्या

हलैना थाने के ASI रामू सिंह ने बताया कि 4 बजे सूचना मिली थी की सरसैना गांव में एक प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। तुरंत पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर काफी लोग मौजूद मिले। प्रताप ने नाई की बगीची में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो, शव को पेड़ से लोगों ने उतार लिया था। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। जिसके बाद शव को हलैना स्थित CHC पर लाया गया। मॉर्च्युरी पर शव के पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक प्रताप सिंह के बेटे प्रमोद कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे स्कूल के लिए घर से रवाना हुए लेकिन, वह स्कूल नहीं पहुंचे। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • आत्महत्या के कारणों का नहीं लगा पता

ग्रामीणों ने जब को पेड़ से लटका देखा तो, उन्होंने तुरंत प्रताप के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर प्रताप के परिजन और ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतरवाया। प्रताप के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

प्रताप नदबई के इलाके के झारोल गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाता था। वह सेकेंड ग्रेड का टीचर था और, संस्कृत पढ़ाता था। प्रताप और सरोज के 2 बच्चे हैं। बड़ी बेटी कोमल (22) हरियाणा BSTC कर रही है। वहीं छोटा बेटा प्रमोद (20) महुआ से बीएससी कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है