26 वा निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल और अनुशासन का प्रेरणादायक आयोजन

Feb 26, 2026 - 19:56
 0
26 वा निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल और अनुशासन का प्रेरणादायक आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक चेतना मानवीय मूल्यो और खेल भावना के दिव्य समन्वय को साकार करते हुए 26वें बाबा गुरु वचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा हरियाणा की पावन धरा पर अत्यंत श्रद्धा अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ इस टूर्नामेंट की आधारशिला बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में रखी गई थी।
26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 24 श्रेष्ठ टीम में सहभागिता कर रही है इनमें पंजाब ,उत्तर प्रदेश,बिहार ,राजस्थान ,जम्मू, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा महाराष्ट्र ,उड़ीसा कोलकाता ,गुजरात ,दिल्ली एवं दिल्ली एन सी आर से आए युवा खिलाड़ी खेल के माध्यम से अनुशासन संयम और मातृभाव का संजीव परिचय प्रस्तुत कर रहे हैं 
इस विशाल आयोजन का संचालन संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय  जोगिंदर सुखीजा कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है इस भव्य आयोजन में संत निरंकारी मंडल की प्रधान राजकुमारी तथा केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की गरिमामय  उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को निखारता है, बल्कि आत्म संयम ,एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी दृढ़ करता है टूर्नामेंट के सुचारू और सफल संचालन के लिए व्यापक प्रबंध भी किए गए प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा हेतु आवास, चिकित्सा ,सेवाएं, जलपान, आपातकालीन सहायता सुरक्षा एवं पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है