दातागंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Feb 28, 2026 - 10:36
 0
दातागंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

दातागंज (बदायूं/अभिषेक वर्मा ): उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत दातागंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना दातागंज पुलिस ने दो शातिर अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद हुई है।चेकिंग के दौरान पकड़े गए तस्कर मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक दातागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संस्कार स्कूल के पास घेराबंदी की। यहाँ चकरोड के मोड़ के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर उनके पास से 1.010 किलोग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: प्रशान्त गुप्ता पुत्र कुलदीप गुप्ता निवासी: मोहल्ला पंजाबी गली , कस्बा दातागंज हर्षित गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता निवासी: मोहल्ला बड़ा परा, कस्बा दातागंज वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना दातागंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए ए डी जी जोन बरेली और पुलिस कप्तान एसएसपी  बदायूं ने थाना प्रभारी और उनकी टीम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। विशेष रूप से इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम के अनुशासन और तालमेल को सराहा गया है। कानूनी कार्रवाई पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 49/26 धारा 8/18 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है