विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष बने विशाल जायसवाल; क्षेत्र में खुशी की लहर
चौरीचौरा। (शशि जायसवाल) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) गोरक्ष प्रांत की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए विशाल जायसवाल को प्रांत उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विशाल जायसवाल जिला प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं चौरीचौरा स्थित जेबी महाजन डिग्री कॉलेज व जेबी महाजन महिला पीजी कॉलेज के प्रबंधक ईश्वरचंद जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
संगठन में विशाल जायसवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि विशाल जायसवाल अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से संगठन के उद्देश्यों को नई गति प्रदान करेंगे और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

