रामगढ़ में बारिश से मुख्य बाजार और गलियां जलमग्न, नगर पालिका की लापरवाही पर व्यापारियों में भारी रोष

Jun 2, 2026 - 14:38
 0
रामगढ़ में बारिश से मुख्य बाजार और गलियां जलमग्न, नगर पालिका की लापरवाही पर व्यापारियों में भारी रोष

रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ कस्बे में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के सफाई और जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के बाद कस्बे का मुख्य बाजार सहित कई प्रमुख गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं, जिससे मंगलवार सुबह व्यापारियों और आमजन को भारी नारकीय स्थिति और परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में कई फीट पानी जमा होने के कारण कई दुकानदारों का व्यापार ठप हो गया और उन्हें अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ीं।

  • घंटों जमा रहा पानी, ग्राहक तरसे

कस्बे की मिडिल स्कूल वाली गली, मस्जिद के पीछे वाली गली और पुरानी पंचायत समिति के पास स्थित मुख्य बाजार को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर पानी घंटों तक जमा रहा। 5 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब पानी की निकासी नहीं हुई, तो स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव के कारण पूरी तरह से आवाजाही प्रभावित रही, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

  • सफाई व्यवस्था ठप, बंद की पुरानी निकासी

मस्जिद वाली गली के स्थानीय दुकानदार योगेश जैन सहित अन्य व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका ने लंबे समय से कस्बे के बड़े नालों की सफाई नहीं करवाई है। कई स्थानों पर नालों के ऊपर अस्थाई अतिक्रमण और खोखे (केबिन) रखे होने के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो चुकी है। व्यापारियों ने रोष जताते हुए बताया कि पहले बाजार का बरसाती पानी नालों के माध्यम से खेड़ी रोड की तरफ सुचारू रूप से निकलता था, लेकिन खेड़ी रोड पर जलभराव की समस्या होने के बाद प्रशासन ने उस पुरानी निकासी व्यवस्था को ही बंद कर दिया, जिसका खामियाजा आज पूरे बाजार को भुगतना पड़ रहा है।

  • स्थायी समाधान की मांग

कस्बे के कई अन्य गली-मोहल्लों में भी हर बार बरसात के दौरान जलभराव की यही स्थिति पैदा हो जाती है। स्थानीय नागरिकों और व्यापार मंडल ने नगर पालिका से मांग की है कि नालों से अतिक्रमण हटाकर उनकी तुरंत व्यापक सफाई करवाई जाए और जल निकासी का कोई स्थायी समाधान निकाला जाए।

उधर, इस पूरे मामले पर पालिका अधिकारियों का कहना है कि जलभराव की समस्या उनके संज्ञान में है और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक प्रयास व काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है