बढ़ती महंगाई, नेट पेपर लीक व जनसमस्याओं को लेकर जहाजपुर में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Jun 2, 2026 - 15:00
 0
बढ़ती महंगाई, नेट पेपर लीक व जनसमस्याओं को लेकर जहाजपुर में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने देश एवं प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नेट पेपर लीक प्रकरण तथा स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, दूध सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवारों का बजट बिगड़ गया है। वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परिवहन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। कांग्रेस ने कृषि लागत में वृद्धि, किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने, बेरोजगारी और आर्थिक संकट को भी गंभीर मुद्दा बताया। 

ज्ञापन में कहा गया कि नेट पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है तथा सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, जिला अस्पताल को जनभावनाओं के अनुरूप उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने तथा जहाजपुर-देवली मार्ग पर लंबे समय से बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती एवं पेयजल समस्या के समाधान की भी मांग रखी गई।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है