मतदाता जागरूकता गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक; अनुपस्थित ब्लॉक स्वीप कोऑर्डिनेटर को 'कारण बताओ नोटिस' जारी।
खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन को लेकर स्वीप (SVEEP) नोडल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई
- शाला दर्पण और पीएसपी पोर्टल पर डेटा अपडेट करने के निर्देश:
बैठक में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के समस्त राजकीय एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पिछले महीनों में आयोजित की गई मतदाता जागरूकता गतिविधियों का पूरा विवरण शाला दर्पण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए
- निजी विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग और सोशल मीडिया का प्रचार:
बैठक में विशेष रूप से निजी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन पर जोर दिया गया
- लापरवाही पर एक्शन: कारण बताओ नोटिस जारी:
चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में ढिलाई और प्रशासनिक अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर ब्लॉक स्वीप कोऑर्डिनेटर (किशनगढ़ बास) को 'कारण बताओ नोटिस' (Show Cause Notice) जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है
इस समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार मेघ, जिला स्वीप समन्वयक राजेश कुमार जैन सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्लॉक स्वीप कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे


