अलवर के RR कॉलेज में दीवारों पर राजनीतिक संदेश लिखने को लेकर NSUI आक्रोशित; प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी, बोले- "शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे"

Jun 2, 2026 - 17:23
 0
अलवर के RR कॉलेज में दीवारों पर राजनीतिक संदेश लिखने को लेकर NSUI आक्रोशित; प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी, बोले- "शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे"

अलवर, (कमलेश जैन) जिले के प्रतिष्ठित राजऋषि महाविद्यालय (RR College) परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा 'Join ABVP' जैसे राजनीतिक संदेश लिखकर कॉलेज की दीवारों और परिसर को खराब करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश सचिव विनोद जाटव ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कॉलेज प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महाविद्यालय की गरिमा से खिलवाड़ का आरोप: NSUI के प्रदेश सचिव विनोद जाटव ने बयान जारी कर कहा कि यह महाविद्यालय शिक्षा का पावन मंदिर है, जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर विचारधारा और सर्वधर्म के छात्र-छात्राएं अपना उज्जवल भविष्य बनाने और पढ़ने आते हैं। किसी एक विशेष संगठन या राजनीतिक पार्टी (ABVP/RSS/BJP) की विचारधारा को छात्रों पर जबरन थोपने और सरकारी शैक्षणिक संपत्ति को बदरंग करने की कोशिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NSUI कार्यकर्ताओं ने खुद मिटाए संदेश: विनोद जाटव ने बताया कि कॉलेज की गरिमा और पवित्रता को बहाल करने के लिए NSUI कार्यकर्ताओं ने खुद आगे बढ़कर दीवारों पर लिखे गए उन राजनीतिक संदेशों को मिटाया है। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति का स्तर वैचारिक होना चाहिए, न कि कॉलेज की गरिमा को ठेस पहुंचाकर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाला।

कॉलेज प्रशासन से NSUI की प्रमुख मांगें:

  1. त्वरित संज्ञान: कॉलेज प्रशासन इस अभद्र और गैर-कानूनी मामले का तुरंत स्वतः संज्ञान ले।
  2. सख्त कानूनी कार्रवाई: सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कॉलेज परिसर का राजनीतिकरण करने वाले दोषी ABVP कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उग्र आंदोलन की चेतावनी: प्रदेश सचिव ने साफ शब्दों में कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में जल्द ही दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो NSUI कॉलेज परिसर के बाहर उग्र धरना प्रदर्शन और तालाबंदी करने को मजबूर होगी। इस आंदोलन और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस विभाग की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................