प्रभू श्रीराम का गुणगान ही सनातन धर्म - बालकदास; गुरूमाया आश्रम पर 20 से रामयण पाठ का शुभारम्भ

Jul 18, 2026 - 19:13
 0
प्रभू श्रीराम का गुणगान ही सनातन धर्म - बालकदास;  गुरूमाया आश्रम पर 20 से रामयण पाठ का शुभारम्भ

हलैना, (विष्णु मित्तल) श्री गुरूमाया भक्त मण्डल एवं सिद्वपुरूष रंगली भगत महाराज के शिष्यो के द्वारा टुण्डपुरा स्थित श्री गुरूमाया आश्रम पर सन्त बालकदास महाराज एवं साधू बाबा के सानिध्यं में 20 से 29 जुलाई तक मनाए जा रहे श्री गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और 20 जुलाई से रामायण पाठ,सन्त दर्शन एवं श्रीराम यज्ञ धार्मिक कार्यक्रम शुभारम्भ करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सन्त बालकदास महाराज ने कहा कि प्रभू श्रीराम का गुणगान ही सनातन धर्म है और प्रभू श्रीराम का जाप करने से धर्म बढता है साथ ही मानव को आत्मशान्ति प्राप्त होती है। 

सन्त परशराम भगत,पण्डा बाबा,सन्तोष बाबा आदि ने प्रवचन किए। आश्रम के प्रवक्ता हरसहाय मीणा ने बताया कि 20 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाऐगा,20 से रामायण पाठ,श्रीराम यज्ञ,सन्त दर्शन आदि धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे और 29 को सन्त समागम,श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति,भण्डारा होगा। सन्त परशुराम भगत ने बताया कि सिद्व पुरूष रंगली भगत जी महाराज के द्वारा वर्ष 1956 से गांव टुण्डपुरा पर स्थापित की गई मानव सेवा,सन्त सेवा एवं यज्ञ आदि कार्यक्रम जारी है। जिनके बताए मार्ग पर सन्त बालकदास,साधू बाबा एवं परशराम भगत के सानिध्यं में 20 जुलाई से रामायण पाठ एवं 29 को सन्त समागम व भण्डारा होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है