रक्तदान महादान: टिटपुरी में रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर किया सम्मानित

Jul 19, 2026 - 19:52
 0
रक्तदान महादान: टिटपुरी में रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर किया सम्मानित

कठूमर (दिनेश लेखी) कठूमर क्षेत्र के ग्राम टिटपुरी में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय 'श्याम नव युवा मण्डल' द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व में आयोजित रक्तदान शिविर के शेष रहे रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीवन धारा ब्लड बैंक, अलवर के प्रतिनिधि हरिओम कटारा ने स्वयं टिटपुरी पहुँचकर रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया।

इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि हरिओम कटारा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। हमारे द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का जिम्मा उठाएं।

हरिओम कटारा, प्रतिनिधि (जीवन धारा ब्लड बैंक) का कहना है कि- "एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। युवाओं को नियमित रूप से इस मुहिम से जुड़ना चाहिए।"

  • युवाओं ने लिया आगे भी सहयो का संकल्प

श्याम नव युवा मण्डल के सदस्यों ने जीवन धारा ब्लड बैंक एवं हरिओम कटारा का आभार व्यक्त किया। युवाओं ने कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें समाज सेवा के कार्यों के लिए और अधिक प्रेरित करता है। मण्डल ने भविष्य में भी बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का संकल्प दोहराया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान श्याम नव युवा मण्डल के रवि जैन, सोनू खण्डेलवाल, रवि खण्डेलवाल, सोनू सैन, सवाबीर सिंह, रविन्द्र गुर्जर, दिलीप राजपूत, विष्णु शर्मा, लेखराज गुर्जर सहित मण्डल के अन्य कई सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................