कठूमर में 'इंडिया गोट फन' स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

Jul 19, 2026 - 19:53
 0
कठूमर में 'इंडिया गोट फन' स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

विधायक पुत्र संजय खींची ने फीता काटकर किया उद्घाटन, कलाकारों ने बताया—छिपे हुए टैलेंट को मिलेगा पहचान का अवसर

कठूमर (दिनेश लेखी)। कस्बे में मनोरंजन और स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 'इंडिया गोट फन' स्टूडियो का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुत्र संजय खींची ने फीता काटकर स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टूडियो संचालक एवं कलाकार राजीव वर्मा, कपिल गर्ग एवं मोहित बंसल ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए स्टूडियो की कार्ययोजना एवं उद्देश्य की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टूडियो संचालक राजीव वर्मा ने बताया कि इस स्टूडियो की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कठूमर विधानसभा क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनेक ऐसे प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनके पास अनोखा, मजाकिया एवं लीक से हटकर हुनर है, लेकिन उचित मंच के अभाव में वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे कलाकारों को अपनी कला दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शो में स्टैंड-अप कॉमेडी, मिमिक्री, हास्य अभिनय, रोस्टिंग, अनोखे करतब तथा अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों को प्रमुखता दी जाएगी। पारंपरिक टीवी कार्यक्रमों से अलग इस मंच पर बिना किसी बनावट के रॉ एवं अनफिल्टर्ड कॉमेडी के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा।
राजीव वर्मा ने बताया कि शो की एक विशेषता आत्म-मूल्यांकन भी होगी। प्रतियोगियों को अपनी प्रस्तुति देने के साथ यह भी अनुमान लगाना होगा कि निर्णायक मंडल उन्हें 10 में से कितने अंक देगा। इससे प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी क्षमता का बेहतर आकलन कर सकेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीणा ने की। उन्होंने स्टूडियो की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में रचनात्मकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी अतिथियों ने स्टूडियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए एक नई शुरुआत बताया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज, पूर्व पार्षद अशोक अग्रवाल खेरली, अजीत गुर्जर, समाजसेवी गुल्लू दूरजा, कठूमर उप चेयरमैन प्रतिनिधि श्यामसुंदर जाटव, सुमित सैनी, पिंटू शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................