अंजुमन मैरिज हॉल में निःशुल्क मेडिकल व नेत्र जांच शिविर आयोजित, 190 मरीजों ने उठाया लाभ; 23 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित,
बारां (राजस्थान) अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी की ओर से सुधा मेडिकल कॉलेज, कोटा के सहयोग से रविवार को अंजुमन मैरिज हॉल में निःशुल्क मेडिकल एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मदरसा अंजुमन इस्लामिया के सदर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शाहिद मन्नू पठान ने फीता काटकर किया।
विशेषज्ञों ने की 190 मरीजों की जांच
अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि शिविर में सुधा मेडिकल कॉलेज, कोटा से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य एवं आंखों की विस्तृत जांच की। शिविर के दौरान कुल 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद 23 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें कोटा ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना मुख्य उद्देश्य
संस्था के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों से संबंधित बीमारियों का समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।
शिविर संयोजक हाजी इकबाल हुसैन ने चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर को आमजन का भरपूर और उत्साहजनक सहयोग मिला है। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि भविष्य में भी समाज हित में ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर को सफल बनाने में मास्टर अय्यूब अली, हाजी वसीम अहमद, अब्दुल मतीन, हाजी मोहम्मद अशफाक, हाजी अब्दुल हसीब, डॉ. जाकिर पार्षद, पार्षद अब्दुल अजीज (अज्जू), बबलू बक्सा, मौलाना अख्तर व वासिद खान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।


