राजस्थान सरकार के स्वर्णिम 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन कल्याणकारी योजना के बारे लोगों को लोगों बताया

Dec 13, 2025 - 13:22
 0
राजस्थान सरकार के स्वर्णिम 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन कल्याणकारी योजना के बारे लोगों को लोगों बताया

अंता (शफीक मंसूरी )  राजस्थान सरकार के स्वर्णिम 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधानसभा अंता में संचालित होने वाली एल.ई.डी. मोबाईल वेन का आज नगर पालिका कार्यालय में आगमन हुआ। जिसका स्वागत फुल-मालाओं तथा स्वागत गीत द्वारा किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल, विधान सभा के भाजपा प्रत्याक्षी एवं बारां पंचायत समिति के प्रधान मोरपाल सुमन, नगर अध्यक्ष रोहित नन्दवाना, प्रवीण गालव, पार्षद मुरलीधर गहलोत, धनराज चौरसीया, रामराज बागड़ी, हेमन्त नागर, नन्दकिशोर नायक, महेन्द्र सुमन, जितेन्द्र सुमन, मोहित कालरा, भरत गालव, शिवराज सिंह नागदा, चिराग गालव, रवि शर्मा, रोहित राठोर अध्यापक ओम मेरोठा एवं अन्य जन प्रतिनिधि तथा उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव, तहसीलदार मंजुर दिवान, विकास अधिकारी राधेश्याम भील एवं नगर पालिका अंता के अधिशाषी अधिकारी दीपक नागर मय नगर पालिका कर्मचारी की मौजूदगी में रथ की पूजा की तथा रथ सारथी का साफा बंधन एवं माल्यार्पण कर मुह मीठा करवाया। जिसके बाद अध्यक्ष द्वारा मय जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारी गण की मौजूदगी में हरी झण्डी दिखाकर सी.ए.डी. चौराहा सरदार वल्लभ भई पटेल स्टेडियम की और प्रातः 12:00 बजे रवाना किया। सी.ए.डी. चौराहा सरदार वल्लभ भई पटेल स्टेडियम पर रथ का स्वागत फुल-मालाओं तथा स्वागत गीत द्वारा एवं लोक-कलाकारों के नृत्यों के साथ लगभग जन समुह द्वारा किया गया। जहां पर एल.ई.डी. मोबाईल वेन रथ द्वारा राजस्थान सरकार के स्वर्णिम 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन को दी गई। इसके बाद रथ कमशः हनुमान मन्दिर बम्बोरी, कृषी उपज मण्डी, अन्नपूर्णा रसोई अस्पताल के पास तथा बाबा खेमजी गार्डन की ओर गया जहां अपार जन समुह द्वारा रथ का स्वागत कर राज्य की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी का श्रवण किया गया। अन्त में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मय जन प्रतिनिधियों एवं जन अधिकारी के साथ आमजन का धन्यवाद ज्ञापन कर राज्य की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन को देने के उद्देश्य से ग्राम पाटोन्दा की ओर भारी मन से रवाना किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................