खैरथल में युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह: साइबर अपराधों से बचने के तरीके भी बताए

Jul 21, 2026 - 19:00
 0
खैरथल में युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह: साइबर अपराधों से बचने के तरीके भी बताए

खैरथल (हीरालाल भूरानी) माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खैरथल-तिजारा के निर्देशानुसार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे कार्यक्रम के अंतर्गत इंजीनियर पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरथल में "नशे को कहें ना, अपने सपनों को कहें हाँ — नशा कोई शान नहीं है; अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करें।" विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा, श्रीमती सीमा कुमारी  ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों, अपराधों एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया।
 विद्यालय में "कोर्ट वाली दीदी" नाम से सुझाव/शिकायत पेटी की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उसे उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएँ एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। साथ ही, माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे कार्यक्रम की थीम "नशे को कहें ना, अपने सपनों को कहें हाँ — नशा कोई शान नहीं है; अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करें।" के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों से संस्था प्रधान को अवगत कराया गया तथा उनके पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है