खैरथल में सजेगा पंचम श्याम वंदना महोत्सव: चांदी का रथ और विशाल निशान यात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
श्री श्याम सखा समिति खैरथल के तत्वावधान में 29 अगस्त को पांचवें 'श्याम वंदना महोत्सव' का भव्य आयोजन जसोरिया कॉलोनी में किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
निशान यात्रा और चांदी का रथ:
समिति के भुवनेश गुप्ता और त्रिलोक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आकर्षण चांदी का भव्य रथ रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत 29 अगस्त को शाम सवा चार बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित श्याम मंदिर से होगी, जहाँ से विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जसोरिया कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
भजन संध्या व विशेष आकर्षण:
- श्याम वंदना जागरण: रात्रि सवा आठ बजे से प्रभु इच्छा तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
- ख्यातिलब्ध गायक: कानपुर के विकास अग्रवाल, जयपुर के आयुष सोमानी और खैरथल के दीपांशु गुप्ता अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
- संगीत टीम: विनोद म्यूजिकल ग्रुप (अलवर) द्वारा स्वर लहरियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया जाएगा।
- मुख्य आकर्षण: छप्पन भोग, बाबा का भव्य श्रृंगार, अलौकिक पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और लक्की ड्रा का विशेष आयोजन रहेगा। मंच का संचालन नवीन अग्रवाल करेंगे।
कार्यक्रम के अगले दिन, 30 अगस्त को विशाल आम भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

