उदयपुरवाटी के लाल राकेश जमालपुरिया को बड़ी जिम्मेदारी: बने कांग्रेस बीकानेर संभाग प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर
सुमेर सिंह राव | उदयपुरवाटी
उदयपुरवाटी कस्बे के लोकप्रिय नेता राकेश जमालपुरिया के संगठनात्मक कद में एक और बड़ा इजाफा हुआ है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राकेश जमालपुरिया को बीकानेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जमालपुरिया को बीकानेर संभाग की अहम जिम्मेदारी मिलने की खबर आते ही उदयपुरवाटी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके प्रशंसकों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा जमालपुरिया को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पहले से संभाल रहे हैं पर्यावरण प्रकोष्ठ का पद
उल्लेखनीय है कि राकेश जमालपुरिया संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले से ही उनके पास राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष (कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ) का महत्वपूर्ण दायित्व भी है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
अपनी इस नई नियुक्ति और मनोनयन पर राकेश जमालपुरिया ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा बीकानेर संभाग में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे।


