विधायक राजेंद्र मीणा परमपूज्या गुरूवर्या डॉ.प्रियदर्शना जी सुदर्शना जी म.सा. से लिया आशीर्वाद

Jul 22, 2026 - 20:11
 0
विधायक राजेंद्र मीणा परमपूज्या गुरूवर्या डॉ.प्रियदर्शना जी सुदर्शना जी म.सा. से लिया आशीर्वाद

महुआ (अवधेश अवस्थी)

महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मंडावर स्थित पंचायती धर्मशाला,  में बुधवार को आयोजित परमपूज्या गुरूवर्या डॉ. श्री प्रियदर्शना जी एवं डॉ. श्री सुदर्शना जी म.सा. के चातुर्मास मंगल प्रवेश महोत्सव में सहभागिता कर पूज्य गुरुवरों के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस पावन अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए नगरपालिका महुवा एवं नगरपालिका मंडावर क्षेत्र में "अहिंसा सर्किल" के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई कि आप सब के सहयोग से इस कार्य को करने के सक्षम मुझे बनाया है। 

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहां की पूज्य गुरुवरों का सान्निध्य समाज में धर्म, संयम, सदाचार, सेवा एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। प्रभु से प्रार्थना है कि उनका पावन आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे तथा समाज में सुख, शांति, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का निरंतर विस्तार होता रहे। इस अवसर पर सर्व समाज सहित जैन समाज के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक श्रद्धालुजन महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................