सदर बाजार में व्यापारियों ने ली मतदाता शपथ, दिया पहले मतदान-फिर कोई काम का संदेश

Sep 2, 2026 - 19:10
 0
सदर बाजार में व्यापारियों ने ली मतदाता शपथ, दिया पहले मतदान-फिर कोई काम का संदेश

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर स्वीप टीम मकराना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहर के सदर बाजार सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों, दुकान संचालकों एवं कार्मिकों को लोकतंत्र में प्रत्येक मत की उपयोगिता और महत्व से अवगत कराया गया। उपस्थित व्यापारियों एवं कार्मिकों ने मतदाता शपथ लेते हुए स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिजनों, ग्राहकों और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। स्वीप टीम ने उपस्थित जनसमुदाय से बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन या भेदभाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। व्यापारियों ने मेरा वोट, मेरा अधिकार तथा पहले मतदान, फिर कोई काम जैसे नारों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया। स्वीप टीम ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर के प्रत्येक वर्ग तक यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................