तखतगढ़ नगरपालिका चुनाव: संवीक्षा में 3 नामांकन खारिज, 209 प्रत्याशी वैध; आपत्तियों पर देर रात तक चला ड्रामा

Sep 2, 2026 - 19:24
 0
तखतगढ़ नगरपालिका चुनाव: संवीक्षा में 3 नामांकन खारिज, 209 प्रत्याशी वैध; आपत्तियों पर देर रात तक चला ड्रामा

तखतगढ़ (बरकत खां)। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत तखतगढ़ में नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) का काम पूरा हो गया है। रिटर्निंग अधिकारी (RAS) पूरण कुमार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, प्राप्त हुए कुल नामांकन पत्रों की जांच के बाद 3 नाम निर्देशन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि 209 प्रत्याशियों के पर्चे सही और वैध पाए गए हैं।

आपत्तियों के बाद मचा हड़कंप, देर रात तक चली सुनवाई: नामांकन जांच के दौरान प्रत्याशियों पर दर्ज हुई आपत्तियों से चुनावी गलियारों में खलबली मच गई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी ने पूर्व पालिका अध्यक्ष अंबादेवी रावल के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराते हुए उन पर डंपिंग यार्ड से जुड़े संवेदक होने का आरोप लगाया। इस पर RO पूरण कुमार ने नगरपालिका से पूरी पत्रावली तलब की। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार और अन्य नेताओं की मौजूदगी में देर रात 9 बजे तक चली गहन जांच के बाद अंबा देवी के खिलाफ दर्ज आपत्ति को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया गया। इसी तरह वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम खटीक के खिलाफ आई आपत्ति का भी निस्तारण कर दिया गया।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका: आपत्तियों के निस्तारण के दौरान वार्ड नंबर 8 से प्रत्याशी सायरा बानो और इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी हिना—दोनों के ही नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। दो प्रमुख दावेदारों के पर्चे खारिज होने से वार्ड 8 में कांग्रेस के चुनावी समीकरणों को बड़ा झटका लगा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................