महुवा में लोकतंत्र का उत्सव: दिव्यांग मतदाताओं का दिखा बुलंद हौसला, ट्राइसाइकिल रैली निकाल ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

Sep 2, 2026 - 20:19
 0
महुवा में लोकतंत्र का उत्सव: दिव्यांग मतदाताओं का दिखा बुलंद हौसला, ट्राइसाइकिल रैली निकाल ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

महुवा में मतदाता जागरूकता को लेकर दिव्यांग संवाद कार्यक्रम आयोजित, ट्राइसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

महुवा (अवधेश अवस्थी)। लोकतंत्र के महापर्व में हर नागरिक की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महुवा नगर पालिका क्षेत्र में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों की धूम मची हुई है। एसडीएम प्रेमराज मीना और ईओ राजेश मीना के मार्गदर्शन में बुधवार को दिव्यांग मतदाताओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वीप कोऑर्डिनेटर रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन दिव्यांगजनों को सुगम मतदान का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव के दिन सभी पोलिंग बूथों पर व्हीलचेयर, रैंप, बैठने की विशेष व्यवस्था और लंबी कतारों से छूट दी जाएगी। वहीं समाज कल्याण विभाग के गौरव अग्रवाल ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जेईएन पृथ्वीराज गुर्जर ने "लोकतंत्र में भागीदारी, हम सब की है जिम्मेदारी" का संदेश देते हुए सभी को मतदान की शपथ दिलाई।

रंगोली से सजाया संदेश, ट्राइसाइकिल रैली से भरी हुंकार: कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग मतदाताओं ने "हम मतदाता हैं, मतदान करेंगे" के नारों के साथ बेहद खूबसूरत जागरूकता रंगोली सजाई। इसके बाद ट्राइसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

गुरुवार को चलेगा 'बाल मनुहार' अभियान: स्वीप गतिविधियों के अगले चरण में गुरुवार को 'बाल मनुहार' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत बच्चे अपने माता-पिता से "मम्मी-पापा वोट जरूर देना" की भावुक अपील करेंगे।

इस आयोजन में रोहिताश शर्मा, महेंद्र गुर्जर, हेमराज बैरवा, अरुण सिंह, आशीष गुर्जर, दीपक खोवाल, अलका भारती, रक्षा शर्मा, अनीता अवस्थी, सीता अग्रवाल, राहुल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और आम नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................