लम्पी की रोकथाम के लिए एक्शन में डीग कलेक्ट्रेट: 1,911 पशु हुए ठीक, 66,100 पशुओं को लगा टीका, मैदान में डटीं 47 विशेष टीमें
लम्पी की रोकथाम को लेकर डीग प्रशासन सतर्क, 66,100 पात्र पशुओं का हुआ टीकाकरण
डीग (नीरज जैन)। जिले में लम्पी स्किन डिजीज के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। जिला कलक्टर मयंक मनीष ने बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों की आपात बैठक लेकर टीकाकरण, स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फील्ड में टीमों की संख्या बढ़ाकर हर गांव में निरंतर निगरानी रखी जाए।
विभाग के अनुसार जिले में कुल 84,760 पशु हैं, जिनमें से पात्र 66,100 पशुओं का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है (4 माह से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण नहीं होता)। 2 सितंबर तक जिले में लम्पी के कुल 4,527 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 1,911 पशु पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और 2,618 का इलाज जारी है।
डीग जिले में लम्पी से जुड़ी मुख्य व्यवस्थाएं:
-
टीमों में बढ़ोतरी: कलक्टर के निर्देश पर कुम्हेर और डीग में टीमों की संख्या 7-7 से बढ़ाकर 15-15 कर दी गई है। अब पूरे जिले में कुल 47 टीमें (पहाड़ी-5, कामां-5, नगर-7, कुम्हेर-15, डीग-15) मोर्चा संभाल रही हैं।
-
संवेदनशील क्षेत्र: उपनिदेशक डॉ. भावना यादव ने बताया कि गोवर्धन सीमा से सटे इकलहरा, सेऊ, बहज और धमारी क्षेत्रों में मामले अधिक हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।
-
पशुपालकों से अपील: बीमार पशु को तुरंत दूसरे पशुओं से अलग रखें और खुद इलाज करने के बजाय विभाग को सूचित करें।
ज़रूरी संपर्क और हेल्पलाइन नंबर:
-
जिला स्तरीय लम्पी कंट्रोल रूम:
-
डॉ. अनुपम तिवारी: 9414883049
-
श्री दिगम्बर सिंह: 9929860403
-
-
क्षेत्रीय नोडल अधिकारी:
-
डीग: डॉ. भावना यादव (9411027566)
-
कुम्हेर: डॉ. राजपाल (9521647200)
-
कामां: डॉ. नीरज गुप्ता (9950651031)
-
नगर: डॉ. नत्थी लाल (7878705301)
-
पहाड़ी: डॉ. सलीम खान (9784874285)
-
सीकरी: डॉ. नूर मोहम्मद (9414765925)
-

