जन्माष्टमी पर खैरथल में अलौकिक छटा: मथुरा से आ रहे कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sep 3, 2026 - 17:11
 0
जन्माष्टमी पर खैरथल में अलौकिक छटा: मथुरा से आ रहे कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

खैरथल में कल जन्माष्टमी की धूम, मथुरा के विख्यात कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक छटा

खैरथल (हीरालाल भूरानी)। लाला जयनारायण पांचोदेवी स्मृति ट्रस्ट के सौजन्य से 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को खैरथल में पावन जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मथुरा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति रस से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन मूलतः खैरथल निवासी और वर्तमान में दिल्ली के प्रतिष्ठित उद्योगपति नवल किशोर झालानी की मातृभूमि के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक है। झालानी परिवार पिछले कई वर्षों से खैरथल में सामाजिक, धार्मिक और जीव-कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहा है। जन्माष्टमी महोत्सव के साथ-साथ अपने पूज्य माता-पिता की जयंती व पुण्यतिथि पर गौसेवा, प्रतिभावान हस्तियों के सम्मान और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।

ट्रस्ट, नवल किशोर झालानी, खंडेलवाल परिवार एवं समस्त खैरथल निवासियों ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का हार्दिक आमंत्रण दिया है। झालानी परिवार के इस निरंतर सामाजिक जुड़ाव और निस्वार्थ सेवा भावना की समूचे खैरथल क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................