रावण वध व भगवान श्री राम के राज्याभिषेक की लीला का हुआ मंचन

Oct 21, 2026 - 17:18
 0
रावण वध व भगवान श्री राम के राज्याभिषेक की लीला का हुआ मंचन

सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा में श्री राम कला नवयुवक मंडल के तत्वाधान मे चल रही रामलीला मे मंगलवार रात्रि विजय दशमी को कलाकारों द्वारा रावण वध व राम श्री राम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। जिसमें श्रीराम के अमोघ बाणो से रावण वध का तथा रावण के मरते समय रावण द्वारा राम के छोटे भाई लक्ष्मण को युद्ध के दौरान काम मे आने वाली नीतियो की जानकारी दी गई। तथा रावण वध के बाद राम का राज्याभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आई आर एस अधिकारी मिश्री लाल मीणा एवं ग्राम के प्रबुद्धजनो के द्वारा भगवान की आरती उतारी गई।

मंडल अध्यक्ष विष्णु मीणा ने बताया कि राम लीला कमेटी के द्वारा सभी कलाकारों एवं अतिथियों का फूल माला व साफा पहना कर सम्मान किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिश्री लाल मीणा ने कहा कि हमें राम के आदर्शो का पालन करना चाहिए। राम लीला मंचन के दौरान राम की भूमिका अनिल कुमार जांगिड़, लक्ष्मण की भूमिका सत्यनारायण जांगिड़, हनुमान की भूमिका अखिलेश शर्मा, विभीषण की भूमिका अनिल कुमार जांगिड़ छोटा, रावण की भूमिका कैलाश कुमावत, विश्वामित्र बृजमोहन योगी ने निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है