लियो क्लब खैरथल मंडी द्वारा आयोजित ‘गरबा रॉयल 2026’ का भव्य आयोजन, उत्साह और उमंग के साथ संपन्न

Oct 21, 2026 - 17:17
 0
लियो क्लब खैरथल मंडी द्वारा आयोजित ‘गरबा रॉयल 2026’ का भव्य आयोजन, उत्साह और उमंग के साथ संपन्न

खैरथल (हीरालाल भूरानी) लियो क्लब खैरथल मंडी द्वारा अध्यक्ष लियो गुन अरोड़ा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित 'गरबा रॉयल 2026' सुंदरम गार्डन में हर्षोल्लास व पारंपरिक गरबा नृत्य के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य उत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासियों, युवाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाइस चेयरमैन सुमित रोघा व दिया रोघा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन सर्वेश गुप्ता, सुमन गुप्ता, लायन अभिषेक गोयल, पिंकी गोयल, चंद्र प्रकाश खजनानी एवं डॉली खजनानी उपस्थित रहे। अतिथियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। आयोजन में लायंस क्लब खैरथल मंडी, लायंस क्लब खैरथल शक्ति एवं भारत विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा। वहीं लियो क्लब भिवाड़ी के सदस्यों ने भी शिरकत कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।

क्लब अध्यक्ष लियो गुन अरोड़ा गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कोर कमेटी के सदस्यों—लियो लायन अमन गुप्ता, विपुल वलेचा, वनीता वलेचा, पीयूष डाटा, अमन खंडेलवाल, शशांक गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, डॉ. पारस मलिक, निखिल अग्रवाल, मनीष गुप्ता व अभिषेक गोयल का आभार जताया।

अध्यक्ष ने मुकेश ऑयल मिल, शैलजा परिवार, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स व विजय स्पोर्ट्स सहित सभी सहयोगियों व शहरवासियों का धन्यवाद करते हुए घोषणा की कि अगले वर्ष 'गरबा रॉयल 2.0' का आयोजन इससे भी बड़े स्तर पर किया जाएगा। देर रात तक चले इस आयोजन में पारंपरिक परिधानों, डांडिया की खनक और संगीत की धुनों ने समां बांध दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है