विजय दशमी पर उमड़ी भारी भीड़: रामलीला मंचन के दौरान रावण वध देख भावुक हुए दर्शक, अयोध्यापति राम का हुआ भव्य राज्याभिषेक

Oct 21, 2026 - 19:37
 0
विजय दशमी पर उमड़ी भारी भीड़: रामलीला मंचन के दौरान रावण वध देख भावुक हुए दर्शक, अयोध्यापति राम का हुआ भव्य राज्याभिषेक

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता 

अलवर जिले के राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम मोतीवाड़ा में श्रीराम कला नवयुवक मंडल के तत्वावधान में चल रही भव्य रामलीला का मंगलवार रात्रि विजय दशमी के पावन पर्व पर अत्यंत उत्साहपूर्ण और धार्मिक माहौल में समापन हुआ। इस दौरान कलाकारों द्वारा रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का ऐसा सजीव मंचन किया गया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

रावण वध और लक्ष्मण को नीति ज्ञान

लीला के दौरान कलाकारों ने युद्ध के रोमांचक दृश्यों का प्रदर्शन किया। प्रभु श्री राम के अमोघ बाणों से अहंकारी रावण का वध हुआ। मंचन का सबसे आकर्षण केंद्र वह प्रसंग रहा, जिसमें वध से पूर्व रावण ने मृत्युशय्या पर लेटे-लेटे भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण को युद्ध और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण नीतियों व राजनीति के गुर सिखाए। इस दृश्य ने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

राम दरबार का भव्य राज्याभिषेक

रावण वध और लंका पर विजय प्राप्ति के उपरांत अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान संपूर्ण पंडाल 'जय श्रीराम' और 'राजा राम की जय' के जयकारों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम कला नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने विशेष सहयोग दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................