मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों का अलवर कार्यक्रम हुआ स्थगित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) देश भर में ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद, अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा क्षेत्र के कल 15 मई के उद्घाटन कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव कल के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
मई 15 को अलवर क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाएं:
- ELCINA इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, भिवाड़ी
- 34 MLD क्षमता वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का शुभारंभ
- ₹77 करोड़ की लागत से सरे खुर्द तक शोधित जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन परियोजना
- टपूकड़ा स्थित राजकीय बालिका विद्यालय, जिसे होंडा द्वारा CSR के अंतर्गत विकसित किया गया है। इसके साथ ही, अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास हेतु ₹111 करोड़ की राशि की घोषणाओं को वीसी के माध्यम से करेंगे।


