नगरपालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया यादव ने किया औचक निरीक्षण

Dec 21, 2023 - 18:31
Dec 21, 2023 - 19:47
 0
नगरपालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया यादव ने किया औचक निरीक्षण

कठूमर (अशोक भारद्वाज):- तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा खेडलीमंडी में नगरपालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर प्रिया यादव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उनके साथ तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर सचिव राजकुमार जैमन आदि मौजूद रहे। न्यायिक अधिकारी द्वारा रैन बसेरे में आने वाले असहाय लोगों को पर्याप्त सुविधाएं देने की जानकारी ली  रैन बसेरे में आने वाले लोगों के लिए रजाई,गद्दे,पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी लेते हुए फस्ट एड बाॅक्स की व्यवस्था नियमानुकूल करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही न्यायिक मजि0 ने रैन बसेरे के प्रचार-प्रसार हेतु हाॅर्डिग्स लगवाने के भी निर्देश दिए जिससे लोगों को सुविधाओं के बारे में जानकारी मिल सके और सुविधाओं का लाभ ले सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान