स्वर्गीय पत्रकार गिर्राज भारद्वाज को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि: रामगढ़ में चतुर्थ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया महाप्रसाद
रामगढ़ (अलवर) अमित कुमार भारद्वाज
रामगढ़ कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री लड्डू गोपाल मीडिया कार्यालय पर मंगलवार को कस्बे के जाने-माने पूर्व पत्रकार स्वर्गीय गिर्राज भारद्वाज की याद में चतुर्थ विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भारद्वाज परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में दूरदराज से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हलवा, सब्जी और पूरी का महाप्रसाद ग्रहण किया।
भारद्वाज परिवार और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस पुण्य अवसर पर पत्रकार अजय भारद्वाज, एडवोकेट अमित भारद्वाज, पत्रकार विजय भारद्वाज, विनय भारद्वाज, वंश भारद्वाज, लड्डू भारद्वाज, अक्षय भारद्वाज, खाटू भारद्वाज, सिद्धार्थ भारद्वाज सहित पूरे भारद्वाज परिवार ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय गिर्राज भारद्वाज के प्रेरणादायी जीवन परिचय पर भी विशेष प्रकाश डाला गया।
अतिथियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
भंडारे में पधारे रामगढ़ नगर पालिका के पार्षदों, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों का भारद्वाज परिवार की ओर से माला पहनाकर, सीताराम जी का दुपट्टा ओढ़ाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख मेहमानों में सेवाराम मेघवाल, छोटू खंडेलवाल, हितेश बशवाल, राहुल चौधरी, योगेश शर्मा गुरुजी, भुवनेश साहू, एडवोकेट बार उपाध्यक्ष मोहित जैन, कांग्रेस नेता व भूतपूर्व सैनिक जयराम मीणा, कांग्रेस नेता संदीप जैन, तुलसीराम सैनी, अलवर से पधारे महंत बाबोसा मंदिर नरेश शर्मा, राजू खंडेलवाल और एडवोकेट लाखन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेवाभावी नागरिकों ने दिया भरपूर सहयोग
भंडारे को सफल बनाने में रामगढ़ कस्बे के तमाम सेवाभावी नागरिकों और युवाओं ने अपनी तन-मन से सेवाएं दीं। इस दौरान रामेश्वर दयाल शर्मा, एडवोकेट दीपक अग्रवाल, दिनकर सैनी, राकेश कुमार अत्रि, रवि श्रीवास्तव, मोहित राजपुरोहित, नरेश जोशी, पिंटू शर्मा, जतिन अरोड़ा, जीतू शर्मा, गजेंद्र शर्मा, छगनलाल सेन, मोनू सेन, संदीप सेन, राहुल, सुंदरलाल, शिवा, केशव, अनंत जोशी, हर्षित गालव और तरुण शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और भंडारे में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

