बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित रैली पोस्टर विमोचन

Apr 9, 2023 - 15:34
Apr 9, 2023 - 15:35
 0
बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित रैली पोस्टर विमोचन

जोधपुर (बरकत खान)

जोधपुर- भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर विधान सभा क्षेत्र लूनी के समस्त युवा वर्ग के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकाल कर 14 अप्रैल श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। आज सर भाखर स्थत रैली को लेकर पोस्टर का विमोचन सर मठ के मठाधीश श्री देवेन्द्र भारती , सर सरपंच पांचाराम मेघवाल, उप सरपंच दलाराम पटेल , सरेचा के पूर्व सरपंच भंवराराम पटेल , सतलाना सरपंच प्रतिनिधि किशन सीरवी , सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दर्जनों युवाओं व बुजुर्गों की उपस्थिति में पोस्टर का विमोचन किया।

अधिवक्ता डी.आर. मेघवाल सरेचा ने बताया की बाबा साहेब की जयंती को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए लूनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सतलाना के नई बस्ती कॉलोनी  / माधोपुरा से विशाल वाहन रैली को हरी झंडी दे कर रवाना किया जाएगा जो की सतलाना से फिंच , सर,सरेचा , सरेचा खेड़ा व समापन लूनी होगा। रैली में आकर्षक झांकिया सजाई जाकर समाज में सामाजिक चेतना का संदेश देते सद्भावना रैली निकाली जाएगी जिसमें लूणी ब्लॉक के दर्जनों गांवों में युवा वर्ग एवं बुजुर्ग आएंगे। मेघवाल ने बताया की पोस्टर विमोचन को लेकर आज सर भाकर पर बैठक आयोजन में अशोक परिहार,महेन्द्र बामणिया , ख़ुशी राम भाटी , सुखराम , अशोक मठ, विक्रम मायल,विशाल परिहार,बबलू भाटी,पपू भादराल,विनोद बामणिया,भरत सरगरा,जीतू वाल्मिकी,श्याम सर,दौलत भाटी,सुनील भाटी,सुखराम ,सहित दर्जनों युवा एवं बुजुर्ग मौजूदरहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................