राज्य स्तरीय कबड्डी में जोधपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Oct 8, 2026 - 21:56
 0
राज्य स्तरीय कबड्डी में जोधपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोधपुर की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। टीम के जोधपुर पहुंचने पर सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में जोधपुर की बेटियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षक मोहन राम जी ढाका के मार्गदर्शन तथा सत्यम की खिलाड़ी हर्षिता के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर जोधपुर का नाम रोशन किया।

जोधपुर पहुंचने पर सत्यम एकेडमी के निदेशक श्री मुलाराम जाट, मोहन राम जी बुड़िया (थार स्कूल), सोहनराम जी (देव रामेश्वर स्कूल) सहित खेलप्रेमियों और गणमान्यजनों ने खिलाड़ियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।

खेलप्रेमियों ने बढ़ाया बेटियों का हौसला

स्वागत समारोह में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर साबित कर दिया कि जोधपुर की बेटियां किसी भी स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करना जोधपुर के लिए गौरव का विषय है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................