चोरों ने छीना मासूम बच्चो के मूंह का निवाला: सरकारी स्कूल से पोषाहार सहित अन्य सामान किया पार

Dec 30, 2022 - 18:04
Dec 31, 2022 - 14:09
 0
चोरों ने छीना मासूम बच्चो के मूंह का निवाला: सरकारी स्कूल से पोषाहार सहित अन्य सामान किया पार

मामला राजस्थान के बारां जिले का है जहां कस्बा थाना  क्षेत्र मे शिक्षा के मंदिर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल आगर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  अज्ञात चोरों ने मासूम बच्चो के मूंह का निवाला छींटे हुए स्कूल के कमरे में रखा करीब 2 क्विंटल पोषाहार और करीब 50 किलो गेहूं चोरी कर फरार हो गए, चोरी के मामले को लेकर कार्यवाहक प्रिंसिपल दिनेश भार्गव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार्यवाहक प्रिंसिपल दिनेश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ दिया। जिसकी सूचना गुरुवार को ग्रामीणों के द्वारा उन्हे दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, जहां स्कूल परिसर के कमरे में रखे पोषाहार के 50-50 किलो के 5 कट्टे और 50 किलो गेहूं गायब मिला। स्कूल में रखी तिजोरी और अलमारी के ताले भी टूटे हुए मिले। अलमारी में रखी एसडीएमसी फाइल को फाड़ कर फेंक दिया। स्कूल परिसर में कमरे में रखी 2 कुर्सियों को भी चोरों ने तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी दरवाजों के ताले तोड़कर गेहूं चोरी कर लिया। जिसके बाद पुलिस थाने में गुरुवार शाम को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कस्बाथाना पुलिस थाने के एएसआई सुरेश चौधरी ने बताया कि स्कूल में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • viral

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है