महिलाओं ने उत्साह पूर्वक कजरी तीज मनाई

Aug 22, 2024 - 20:04
 0
महिलाओं ने उत्साह पूर्वक कजरी तीज मनाई

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के निकवर्ती कस्बा बोरावड़ के शास्त्री कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक कजरी तीज का पर्व मनाया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने तीज माता की विशेष पूजा अर्चना की और सदा सुहागिन रहने तथा अच्छे वर की मनोकामनाएं की। इस दौरान महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर सज धजकर तीज माता की पूजा की ओर पारंपरिक मंगल गीत संगीत और नृत्य के साथ तीज महोत्सव का आनंद लिया। शाम के समय महिलाओं ने घरों में विशेष फूलों और फलों से तीज माता की पूजा की और अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की मनोकामनाओं के साथ व्रत खोला। तीज महोत्सव में राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष मंजू सैनी, सोनू पूरी, मैना कुमावत, शोभा देवी, कानी देवी, अनिता, बबिता, मधू मेघवाल सहित अन्य महिलाएं और कन्याएं उपस्थित थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................