धूमधाम से मनाया होली का त्योहार, डीजे की धुन पर जमकर थिरके युवा

Mar 16, 2025 - 06:47
 0
धूमधाम से मनाया होली का त्योहार, डीजे की धुन पर जमकर थिरके युवा

लक्ष्मणगढ़ ,(अलवर) कमलेश जैन 

होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में धूमधाम से शांतिपूर्ण मनाया गया। सुबह से ही लोग अपने घरों से बाहर निकले और एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर कर दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस उत्सव में शामिल हुआ। रंगों की बौछार और हंसी-ठिठोली ने पूरे कस्बे को जीवंत बना दिया।
 बच्चे, युवा और महिलाएं सभी ने मिलकर इस पर्व का आनंद लिया।
 शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसै चुनरवाली रंग बरसै, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं ।आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं छोटों ने बुजुर्गों को रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। शुक्रवाार की सुबह रंगोत्सव शुरू हो गया। परिवार के मुखिया एवं वृद्ध परिजनों के माथे पर अबीर गुलाल का तिलक कर उनसे दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त किया। युवक एवं युवतियां टोली बनाकर एक दूसरे को रंग लगाते हुए पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे थे। बच्चे भी पीछे नहीं थे। वह भी पिचकारियों से रंगों की बौछार कर आनंद ले रहे थे। महिलाएं भी आस पड़ोस में एक दूसरे के घर पहुंच हमसाथी महिलाओं को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल रही थी। दोपहर तक लोग होली के हुड़दंग में डूबे रहे। 
वही खंडेलवाल समाज द्वारा हर वर्ष की भांति होली मिलन समारोह मनाया गया। गुरुवार को ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह परशुराम धर्मशाला में सामूहिक रूप से मनाया गया। भगत सिंह सर्किल, मालाखेड़ा रोड केशव चौक नेताजी वाली गली राजपूत कॉलोनी आदि क्षेत्रों में रंग, गुलाल से सराबोर युवा डीजे पर बजते गीतों  की धुन पर थिरक होली हुड़दंग का लुफ्त उठाते नजर आए। क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में भी शांतिपूर्ण जमकर होली खेली गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................